नागदा : एसडीओ व भाजपा नेता की आपस मे हुई तकरार में जमकर भिड़े


TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567


नागदा, मंगलवार की दोपहर के लगभग 2 बजे अनुविभागीय अधिकारी आरपी वर्मा व भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटे मल्लाह आपस में जमकर भिड़े। इस प्रकार का विवाद एसडीओ के ऑफिस में हुआ।


दोनो के बीच इतनी कहासुनी हो गई कि लोगों के कदम तक थम गये। विवाद की आवाज कमरे से बाहर ना जाये इस पर नियंत्रण करने के लिए बाद में ऑफिस का दरवाजा बंद करना पड़ा। 


दोनों के विवाद की भाषा ने सारी मर्यादा को तोड़ कर रख दिया। इस विवाद में पूर्व पार्षद कचरूलाल बामनिया भी छोटे मल्लाह के पक्ष में उतर गए। लगभग 5 मिनट तक दोनों के बीच शब्दों की आजमाइश होती रही । 


ऑफिस में और भी अधिकारी व आम लोग इस विवाद के गवाह बने। यह विवाद बिरलाग्राम में गत दिनों गरीबो को पट्टे देने के एक आंदोलन की बात को लेकर हुआ था।


Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
आयुक्त जनसंपर्क की नाक के नीचे माध्यम का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला आईटी हेड आत्माराम शर्मा
Image
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भर गया है भ्रष्टाचार का घड़ा, ईडी की चंगुल में आए आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रामगोपाल अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव और सन्नी अग्रवाल
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image