भू माफिया अशोक गोयल 75 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के आरोपी को जेल भेजा, अंचित गोयल फरार
भू माफिया अशोक गोयल धोखाधड़ी के आरोपी को जेल भेजा, अंचित गोयल फरार #ASHOK #GOYAL

TOC NEWS @ www.tocnews.org


विशेष ख़बर  :  विनय जी डेविड  : 9893221036 



पंचसेवा संस्था की 75 करोड़ की जमीन की धोखाड़ी करने वाले संस्था के अध्यक्ष अशोक और उनके बेटे अंचित गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज



भोपाल। 75 करोड़ की जमीन कि धोखाधड़ी के आरोपी पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष और बिल्डर अशोक गोयल को पाँच दिन की रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट ने पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट श्याम सुंदर झा ने अशोक गोयल को जेल भेज दिया।


पंचसेवा संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल और उनके बेटे अंचित गोयल के खिलाफ रातीबाड़ पुलिस ने 75 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के आरोप मे एफआईआर दर्ज की थी। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। लेकिन पुलिस ने अदालत में बताया कि दोनों जांच मे सहयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे मे आशंका हैं कि अगर उन्हे  जमानत मिली तो यह साक्ष्य प्रभावित कर सकते है। 


इसे भी पढ़ें :- ईओडब्ल्यू में अशोक गोयल बिल्डर्स सहित भोपाल नगर निगम के पूर्व डिप्टी कमिश्नर सहित 6 अफसरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, देखें ये है FIR की कॉपी


जिसके बाद न्यायाधीश चंद्रदेव शर्मा ने दोनों की अग्रिम जमानत नामंजूर करते हुए लिखा था कि वर्तमान समय में सहकारी समितियों द्वारा सदस्यों के साथ की जा रहीं धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए अशोक और अंचित गोयल को अग्रिम जमानत दिया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। इसीलिए उनकी जमानत रद्द की जारी है। अशोक की गिरफ्तारी के बाद अभी अंचित की गिरफ्तरी होना बाकी है।


इसे भी पढ़ें :- भू माफिया अशोक गोयल का श्यामला हिल्स क्षेत्र में अवैध रूप से बनाये गये आफिस पर चला बुलडोजर