आयुक्त नगरीय प्रशसन एवं विकास श्री पी. नरहरि ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी













आयुक्त नगरीय प्रशसन एवं विकास श्री पी. नरहरि 




 




TOC NEWS @ www.tocnews.org




भोपाल // विनय जी. डेविड 9893221036 





भोपाल : आयुक्त नगरीय प्रशसन एवं विकास श्री पी. नरहरि ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि को अंसचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। इनकी वेतन वृद्धि प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को समय पर राशि अंतरण नहीं करने के कारण रोकी गयी है। 




प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् सुवासरा श्री रमेशचन्द्र सतपुड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् तराना श्री बन्ने सिंह सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् हाटपिपल्या श्री अशोक तिवारी,





मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् महेश्वर श्री राजेन्द्र मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गरोठ श्री अशफाक खाँ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् पीथमपुर





श्री वी.एस. बघेल और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पचोर श्री के.एल. कुंभकार की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गयी है। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चुरहट श्री आनन्द मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है।



Popular posts
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
भू माफिया अशोक गोयल 75 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के आरोपी को जेल भेजा, अंचित गोयल फरार
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image