इतनी गंदगी की मुंह पर रूमाल रखकर करना पड़ता है सड़क पार, विधायक ने यहीं किया था पौधारोपण
इतनी गंदगी की मुंह पर रूमाल रखकर करना पड़ता है सड़क पार, विधायक ने यहीं किया था पौधारोपण

TOC NEWS @ www.tocnews.org


मुलताई, जिला बैतूल 



शनिवार को विधायक ने यहीं किया था पौधारोपण, रविवार को भी नहीं हुई सफाई 



मुलताई। मुलताई-पट्टन मार्ग पर जहां लगभग 8 महीने पहले मंत्री रहते विधायक सुखदेव पांसे ने बगीचा बनाने के निर्देश दिए थे, उस स्थान पर वर्तमान में इतनी गंदगी है कि इस सड़क को पार करने से पूर्व मुंह पर रूमाल रखकर सड़क पार करना पड़ता है।


इसी भारी गंदगी के बीच शनिवार को विधायक सुखदेव पांसे ने यहां पौधारोपण भी किया था, लेकिन इसके बाद भी रविवार को यहां से गंदगी साफ नहीं हो पाई। नगर के अनुसया सेवा संगठन द्वारा यहां पौधारोपण और वाटिका बनाने का संकल्प लिया गया है, लेकिन इस स्थान पर कचरे और गंदगी का अंबार लगा रहता है।


मुलताई से अमरावती की ओर जाने वाले अमरावती रोड पर कृषि उपज मंडी के ठीक पीछे इतनी गंदगी और कचरा पड़ा रहता है कि लोगों का यहां से गुजरना मुहाल हो गया है। यहां गंदगी और कचरा यही आसपास के कुछ लोग फैलाते हैं। बार-बार समझाईश के बाद भी इनके द्वारा यही लाकर गंदगी और कचरा फैंका जा रहा है। नगर पालिका द्वारा यहां महीने में एक-दो बार सफाई करवाई जाती है, लेकिन बाकी के दिनों में यहां इसी तरह गंदगी और कचरा फैला रहता है। हैरत की बात यह है कि विधायक सुखदेव पांसे जब कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने इस स्थान पर बगीचा बनाने के निर्देश दिए थे।


इसके लिए कुछ राशि भी सरकार द्वारा स्वीकृत हुई थी, लेकिन काम कागजों तक ही सिमट कर रह गया। हालत यह है कि यहां वर्तमान में गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। शनिवार को अनुसया सेवा संगठन द्वारा यहां पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।यहां अनुसेवा वाटिका का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पहला पौधा विधायक सुखदेव पांसे द्वारा लगाया गया, उन्होंने भी भारी गंदगी और कचरे के बीच पौधारोपण किया।


सभी को उम्मीद थी कि रविवार को यहां से सफाई हो जाएगी, लेकिन रविवार को भी इसकी सफाई नहीं हो पाई। मुख्य सड़क पर इतनी गंदगी और कचरे से सभी परेशान है, लेकिन कचरा डालने वाले लोग भी सुधरने को तैयार नहीं है। जब तक नपा द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक यहां कचरा फेंकना बंद नहीं किया जाएगा।


Popular posts
प्रदेश में पहली बार आयुर्वेदाचार्यों/आचार्यों का हुआ सम्मान
Image
आयुक्त जनसंपर्क की नाक के नीचे माध्यम का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला आईटी हेड आत्माराम शर्मा
Image
जनसंपर्क के सहायक संचालक मुकेश दुबे पर राज्य सूचना आयोग ने ₹25000 का जुर्माना ठोका, अधिरोपित शास्ति प्रत्यर्थी की सेवा पुस्तिका में अंकित करने का निर्णय
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छिड़ गई जंग, शराबी करते है महिलाओ को परेशान
Image