गुंडा अभियान के तहत सलमान लाला के आलीशान बंगले पर चला प्रशासन का बुलडोजर














गुंडा अभियान के तहत सलमान लाला के आलीशान बंगले पर चला प्रशासन का बुलडोजर




TOC NEWS @ www.tocnews.org







ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567




सलमान लाला एवं भाई शेरदिल का आलीशान बंगला तोड़ने भारी पुलिस बल के साथ पहुँची नगर पालिका की टीम



 


नागदालगभग 15 माह पहले व्यापारी राजावत पर जानलेवा हमला करवाने के साथ चोरी की गाड़ी रखने के जुर्म में सलमान पिता शेरू लाला और उसका बड़ा भाई शेरदिल के आलीशान बंगले को तोड़ने के लिये नगर पालिका की टीम आज सुबह 6 बजे राजीव कालोनी छोटी जीन स्थित उसके बंगले पर पहुँची।





आरोपी सलमान का बंगला तोड़ने के लिये सारी तैयारी रात 12 बजे ही कर ली गयी। सुबह 6 बजे से पुरे जिले के थानो का बल मौके पर पहुँचा ।पूरे क्षेत्र को छावनी मे तब्दील कर दिया गया सभी मार्गो को बन्द कर सुबह 6 बजे से प्रशासन का बुलडोजर बंगले पर चला जो शाम तक चलता रहा जब तक पुरा बंगला ध्वस्थ ना हो गया। इस दौरान बिच बिच में थोड़ा विवाद भी हुआ मगर स्थिति को काबू कर लिया गया।




नगर पालिका ने दिया था नोटिस



बदमाश सलमान लाला का बंगला तोड़ने के लिए प्रशासन ने उसके घर के निर्माण की अनुमति न होने पर अतिक्रमण कर के घर बनाना बताया है। मकान तोड़ने के पूर्व नगर पालिका नागदा ने सलमान लाला को नोटिस दे कर 3 दिन में मकान निर्माण करने संबंधित दस्तावेज़ मांगे थे मगर आरोपी  वैधानिक दस्तावेज़ पेश नहीं कर पाया। आज उसका बंगला प्रशासन ने पुलिस राजस्व एव नगर पालिका की टीम की मौजूदगी में  ज़मीदोज़ कर दिया ।







Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image