दफ्तर में प्लास्टिक कप के इस्तेमाल पर कलेक्टर ने खुद पर लगाया 5000 रुपए का जुर्माना

दफ्तर में प्लास्टिक कप के इस्तेमाल पर कलेक्टर ने खुद पर लगाया 5000 रुपए का जुर्माना


TOC NEWS @ www.tocnews.org


खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036


बीड. महाराष्ट्र के बीड जिले के कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडे ने सोमवार को प्लास्टिक कप के इस्तेमाल पर अपने विभाग की गलती मानते हुए खुद पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया।


दरअसल, कलेक्टर ऑफिस में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पत्रकारों को चाय देने के लिए प्लास्टिक के कप का इस्तेमाल किया गया था। तभी एक पत्रकार ने कलेक्टर को राज्य में प्लास्टिक बैन का हवाला देते हुए प्लास्टिक कप में चाय देने पर सवाल किया। इसके बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया। कर्मचारियों ने प्लास्टिक के कप को हटा लिए।


इसे भी पढ़ें :- सोनाली फोगाट ने रैली में भारत माता के नारे नहीं लगाने वालों से पूछा, क्या वे पाकिस्तानी हैं?


कलेक्टर ने कहा-हम नाकाम रहे


कलेक्टर आस्तिक ने खुद पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा, "हम प्लास्टिक बैन को पूरी तरह लागू करने में नाकाम रहे हैं।" महाराष्ट्र में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध है। इतना ही नहीं लोगों में जागरुकता लाने के लिए चुनाव आयोग ने भी इसे बैन किया हुआ है। विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी उम्मीदवार अपने प्रचार में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।


इसे भी पढ़ें :- विश्व हिंदू परिषद के नेता और केबल नेटवर्क के संचालक युवराज सिंह चौहान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की


8 दिन में कलेक्टर कार्यालय में दूसरा जुर्माना


बीते आठ दिनों में बीड कलेक्टर कार्यालय में प्लास्टिक बैन के उल्लंघन से जुड़ी यह दूसरी घटना है। दरअसल, एक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने लिए पॉलीथीन में रुपए लेकर आया था। तब कलेक्टर ने उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया था।


इसे भी पढ़ें :- अय्याशी करते नजर आए JDU के नेता, लड़की संग वायरल हो रहा है वीडियो


Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image