विजयादशमी पर चला अग्नी बाण और बुराई पर हुई अच्छाई की जीत


TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567


नागदा. विजयादशमी पर शहर में मंगलवार को रावण दहन के दो आयोजन हुए। दशहरा उपलक्ष समिति के तत्वाधान में दशहरा मैदान में 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ तो वही  राजस्थान नवयुवक मंडल के द्वारा ग्रेसिम खेल परिसर में 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया। दोनों ही स्थानों पर दहन के पूर्व पूजा अर्चना की गई। आकर्षक आतिशबाजीयों का नजारा देखने को मिला।


 दोनों ही पुतले अलग-अलग कलाकारों द्वारा बनाए गए थे। राजस्थान नवयुवक मंडल के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ।


जबकि दशहरा मैदान में समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल पोरवाल व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में रावण का दहन किया गया । जिसमे हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा शहर में कई अन्य स्थानों पर भी बच्चों ने 5 से 10 फुट तक के पुतला दहन किया।


रावण-दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।


Popular posts
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image