मंत्री जीतू पटवारी बोले, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त करे भाजपा
मंत्री जीतू पटवारी बोले, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त करे भाजपा

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567


नागदा। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उज्जैन जिले के नागदा जं.पहुंच कर शासकीय कन्या शाला का भूमिपूजन किया। वहीं इससे पहले नागदा आगमन पर विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री जीतू पटवारी का फूल माला पहना कर तथा साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।


 


भूमिपूजन करने के बाद मंत्री जीतू पटवारी द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया गया, जबकि मंत्री ने इस दौरान युवाओं की समस्याएं भी सुनीं। मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जनता की सेवा को ही सर्वो परी बताते हुए चुनाव में हार जीत चलते रहने की बात कही, मंत्री बोले कि जनता की सेवा करना मुख्य उद्देश्य हैं।


 


वहीं दूसरी ओर मीडिया से रूबरू हुए मंत्री पटवारी ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के गोडसे को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। मंत्री पटवारी बोले कि प्रधानमंत्री को तय करना होगा कि वह गोडसे की विचारधारा के साथ है या फिर गांधी विचार को आत्मसात करना है। हालांकि मंत्री जीतू पटवारी बोले कि यदि प्रधानमंत्री  देश को गांधीवाद तरीके से चलाना चाहते हैं तो सासंद प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से बर्खास्त करें।


Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image