हेमंत सोरेन को झारखंड की सत्ता, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को मिली जबरदस्त जीत
हेमंत सोरेन को झारखंड की सत्ता, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को मिली जबरदस्त जीत

 


TOC NEWS @ www.tocnews.org


खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036


झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने की तैय़ारी की जा रही है। झामुमो ने 30 सीटें हासिल कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कांग्रेस को 15 और राजद की एक सीटों को मिलाकर विपक्षी गठबंधन के पास कुल 46 सीटें हैं। इसके साथ ही झामुमो ने प्रदेश में सरकार बनाने के जादुई आंकड़े 41 को पार कर लिया है। सत्तारूढ़ भाजपा 37 से 26 सीटों पर सिमट गई है।


इसे भी पढ़ें :- सायबर क्राइम ब्रांच ने Red Carpet app के माध्यम से लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार


सुबह में दस बजे के बाद मतगणना के शुरुआती रुझान के साथ ही प्रदेश में हर ओर कमल मुरझाने के नजारे दिखाई देने लगे। बदलाव की बयार ऐसी बही कि 65 पार का दावा करने वाली भाजपा ताश के पत्ते की तरह उड़ गई। जनता ने केसरिया ब्रिगेड को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पिछली बार से नौ सीटें कम लाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास पार्टी की प्रतिष्ठा बचाने में भी कामयाब नहीं रहे। सत्ता साझीदार होने पर भी भाजपा के साथ बिना गठबंधन के चुनाव लड़ रही आजसू को भी करारा झटका लगा है। 2014 में पांच सीटों पर जीतने वाली आजसू इस बार महज दो सीटों पर सिमट गई।  


इसे भी पढ़ें :- पशुधन बीमा योजना प्रदेश के प्रत्येक जिले में लागू पशुपालक अपने दुधारु पशुओं का बीमा करा सकेंगे, जाने पूरी योजना


प्रदेश में चली बदलाव की लहर की मार मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी जमशेदपुर पूर्व सीट से करारी हार के रूप में पड़ी है। रघुवर सरकार के मंत्री राज पलिवार मधुपुर से और लोईस मरांडी दुमका से चुनाव हार गए हैं। विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव को भी झामुमो के हाथों अपनी सिसई सीट गंवानी पड़ी है। रघुवर सरकार में आजसू कोटे से मंत्री रामचंद्र सहिस भी जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा  को भी चक्रधरपुर में पराजित होना पड़ा है। लगातार चुनाव हार रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की विधानसभा में फिर से वापसी हो गई है।


 


इसे भी पढ़ें :- पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों में जल्दी ट्रायल कराने की पहल करें लोक अभियोजन अधिकारी    


ऐसे मिला जनमत


पार्टी    2014  2019


झामुमो   19     30


भाजपा    37     26


कांग्रेस      6     15


राजद        0      1


आजसू       5      2


झाविमो      8      3


माले          1      1


एनसीपी     0      1


निर्दलीय     5      2


बसपा        1      0


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image