रायगढ़ में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन


TOC NEWS @ www.tocnews.org


जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़  // उत्सव वैश्य : 9827482822 



किसानों के हित का दिखावा करने वाली सरकार शोषण पर उतर आई- गोमती साय




  • प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी बोले- छलावा कर रही भूपेष सरकार

  • गरजे ओपी, कहा-किसानों के बीच मची हाहाकार, कर रहे त्राहिमाम
    केषकाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध मेंभाजपा का विरोध प्रदर्षन


रायगढ। केषकाल में किसानों के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्थानीय रामनिवास टाॅकीज चैक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विषाल धरना प्रदर्षन किया। रायगढ की लोकप्रिय सांसद गोमती साय ने कहा कि यह किसानों के हक की लडाई है। किसानों का धान ढाई हजार रूपए समर्थन मूल्य पर खरीदने और कर्जमाफी की मांग को लेकर किसानों के हित का दिखावा करने वाली सरकार अब किसानों के शोषण पर उतर आई है।


इसे भी पढ़ें :- सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना, “”करे वादा ला भुलाए करे वादा ला भुलाए भूपेश बघेल हे दोगला हो””


किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को रामनिवास टाॅकीज चैक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भूपेष सरकार के खिलाफ प्रदर्षन किया। भाजपा के प्रदेष प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि यह किसानों की लडाई है। किसानों का धान ढाई हजार रूपए समर्थन मूल्य पर खरीदने और कर्जमाफी की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। उन्होने प्रदेष सरकार को छलावा करने वाली सरकार कहा। पूर्व कलेक्टर और युवातुर्क ओपी चैधरी ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से किसानों के बीच हाहाकार मच गई है। किसान त्राहिमाम कर रहे हैं।


इसे भी पढ़ें :- बिलासपुर रेंज के आई. जी. दिपांशु काबरा ने ली रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों की क्लास ली


जबकि उनकी बातों को अनसुनी किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा अफसोस की बात है कि किसानों का एकएक दाना धान खरीदने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार द्वारा किसानों का इस तरह से दमन किया जा रहा है। धान खरीदी में सरकार विफल रही है। रायगढ के पूर्व विधायक रोषन लाल ने कहा कि प्रदेष में किसानों के साथ दमन चरम पर है। केषकाल में प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। प्रशासन की इस दमनात्मक कार्रवाई में बडी संख्या में किसान घायल हुए हैं।


कांग्रेस का विनाशकाल इसलिए विपरीत हो रही बुद्धि- ओपी चौधरी


पूर्व कलेक्टर ओपी चैधरी ने कहा कि आज पूरा प्रदेष में व्यवस्था चैपट हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल अमेरिका से लौटकर छत्तीसगढ के किसानों की चिंता छोड बैंगलौर चले गए। भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ होने वाली हर जोर जुल्म के खिलाफ खडी है। सरकार आज किसानों के धान को ऐसे पकड रही है जैसे किसी ने चोरी की हो, गांजा की तरह धान पकडा जा रहा है। कहते हैं विनाषकाले विपरीत बुद्धि। इसका मतलब है कि कांग्रेस सरकार की विनाषकाल नजदीक है। इसलिए उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट हो रही है।


इसे भी पढ़ें :- ग्रेसिम केमिकल डिवीजन की पर्यावरणीय स्वीकृति को स्थगित करने संबंधित जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर


रकबा पर सवाल खडा करते हुए उन्होंने खेतों में बनी मेड का रकबा कम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल से कहा क्या उनके निवास में बिना दीवाल के इमारत खडी है। अगर उनके निवास में दीवाल है तो फिर खेत बिना मेड के कैसे रहेंगे। उन्होने सरकारी आंकडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार खुद के आंकडा पार नहीं कर पा रही है। आंकडों के अनुसार प्रदेष में 19 लाख 55 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें सिर्फ 18 लाख 20 हजार किसानों से धान खरीदी हुई है।


इसका मतलब 1 लाख 35 हजार किसान धान बेचने से वंचित रह गए। रकबा के बारे में उन्होंने कहा पूरे प्रदेष में 26 लाख 88 हजार हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ था जिसमें 25 लाख 28 हजार हेक्टेयर का धान खरीदा गया है। 2 लाख 90 हजार हेक्टेयर रकबे की धान नहीं खरीदी गई। पूरे प्रदेषभर में इस सल 1 करोड एमटी धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें भी 17 लाख 90 हजार एमटी लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि भूपेष सरकार समस्त जिले के कलेक्टर व अधिकारियों को धमकी दे रही है कि वे धान खरीदी कम करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


इसे भी पढ़ें :- युवक की गला रेत कर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या की, पुलिस विवेचना मे जुटी


विरोध प्रदर्षन मे इनका रहा योगदान


*विरोध प्रदर्षन में मुख्य रूप से सांसद गोमती साय, प्रदेष प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व कलेक्टर युवातुर्क ओपी चैधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेष अग्रवाल, पूर्व विधायक रोषनलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पूर्व विधायक सुनीति राठिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया, आषीष ताम्रकार, मुकेष जैन, पंकज कंकरवाल, विवेकरंजन सिन्हा, शीला तिवारी, केराबाई मनहर, ज्ञानेष्वर सिंह गौतम, कौशलेश मिश्रा,रीता निषाद, कुसुम चैहान, रमला कष्यप, प्रगति जायसवाल, त्रिवेणी डहरे, शकुंतला रतेरिया, वंदना केषरवानी, दुर्गा देवांगन, अस्मिता सिंह, सीता सिंह, यषवंती पंडा, विलीस गुप्ता, डाॅ आषुतोष गुप्ता, रंजू कुमार संजय, लोचन पटेल, रामश्याम डनसेना, रत्थू गुप्ता, नरेष बेहरा, हेमंत डनसेना, जयंत किषोर प्रधान, ललित यादव, भास्कर बेहरा, विरेंद्र पटेल, भूषणलाल चंद्रा, देवकुमारी लहरे, रमेष राठिया, रमेषचंद्र पटनायक, उमेष मित्तल, बोधराम प्रधान, रघुनाथ, संतोष कुमार राठिया, लोकेष्वरी सिदार, बीना चैहथा, महेरूनीषा,कल्पना यादव, सोमेष कुमार साहू, राजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र बैरागी, ललित यादव, परेमश्वर प्रधान, अभय गुप्ता, चंदन सिंह राजपूत, सूरज शर्मा, अनिल कटियार, केषव यादव, जमुना महंत, गौतम दास कसेरा, दीपक घोष, रतिंद्र राय, एवन मेहर, त्रिलोचन पटेल, जीवनलाल पटेल समेत समस्त मंडल पदाधिकारी सहित भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकारिणी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image