कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया, विधानसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव हों
कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया, विधानसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव हों

TOC NEWS @ www.tocnews.org


जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली  // नीरज गुप्ता  7771822877 



भाकपा की मांग: विधानसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव हों



भोपाल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर आये राजनीतिक संकट को चिंताजनक बताते हुए इसे कांगे्रस और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्वकारी नेताओं द्वारा जनादेश के साथ विश्वासघात निरुपित किया है। भाकपा ने इस संबंध में अब मध्यप्रदेश विधानसभा को भंग कर मध्यावधि चुनाव कराये जाने की मांग राजयपाल से की है।


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के म.प्र. राज्य सचिव कॉमरेड अरविन्द श्रीवास्तव और कामरेड संजय नामदेव राज्य परिषद सदस्य सदस्य ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था। कांग्रेस सरकार का दायित्व है कि इस जनादेश का सम्मान किया जाये। लेकिन प्रतिबद्धता, अनुशासन की कमी, एकजुटता नहीं होने और गुटबाजी होने के कारण कांग्रेस के नेता जनादेश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।


भाजपा इसे प्रोत्साहित कर फिर एक बार यह साबित कर रही है कि वह सत्ता के लिये किसी भी हद तक गिर सकती है। अब चूंकि विधानसभा में किसी भी दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। इसलिये विधायकों की खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये विधानसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव कराये जायें।


कामरेड संजय नामदेव राज्य परिषद सदस्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्यप्रदेश


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image