कोरोना वायरस का तांडव : इटली में 24 घंटे में 793 और फ्रांस में 112 लोगों की मौत
कोरोना वायरस का तांडव : इटली में 24 घंटे में 793 और फ्रांस में 112 लोगों की मौत 

TOC NEWS @ www.tocnews.org


खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036


कोरोना वायरस की पकड़ चीन पर कमजोर पड़ती जा रही है लेकिन इसने दुनिया के बाकी हिस्सों को अपने पंजे में जकड़ लिया है। भारत, अमेरिका सहित पश्चिमी देश बुरी तरह इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।


इटली और फ्रांस में कोरोना वायरस का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 793 लोगों की मौत हो गई जबकि फ्रांस में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 112 और लोगों की जान गई है।


चीन से ज्यादा इटली में गई लोगों की जान
इटली में वायरस की स्थिति गंभीर हो गई है। अब तक यहां मृतकों की संख्या 4825 हो गई है। यह आंकड़ा चीन से कहीं ज्यादा है। मिलान के पास उत्तर लोमबार्डी में मृतकों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। यह इटली में मरने वालों की कुल संख्या का करीब दो तिहाई है। इटली में शुक्रवार से 1420 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली की सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपाय कर रही है बावजूद इसके देश में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस व्यापक असर को देखते हुए इटली के सभी क्षेत्रों में लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों का क्वरेंटाइन में इलाज किया जा रहा है।


इटली के शहर लॉकडाउन
वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश के सभी पार्कों एवं खेल के मैदानों को बंद कर दिया गया है। नागरिकों को सप्ताहांत में यात्रा की मनाही की गई। उत्तरी शहर इमीलिया रोमागना में अधिकारियों ने जॉगिंग, साइक्लिंग और टहलने पर रोक लगा दिया है।


फ्रांस में महामारी का रूप लिया
यूरोप के एक और देश फ्रांस की हालत भी बिगड़ती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 112 लोगों की मौत हो गई है। यह फ्रांस में एक दिन में इस वायरस से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही फ्रांस में मौत का आंकड़ा 562 पहुंच गया है। फ्रांस में करीब 6000 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। फ्रांस में इस वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। वायरस के खतरे को देखते हुए फ्रांस के कई शहर लॉकडाउन से गुजर रहे हैं। शहरों में लोगों ने खुद को कैद कर लिया  है।


दुनिया के 185 देश चपेट में
दुनिया भर में कोरोना वायरस के अब तक 267013 मामले सामने आ चुके हैं और विश्व भर में 11201 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस ने 185 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। अकेले चीन में 81416 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए। इटली में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 47021 और स्पेन में 19980 पहुंच गया है।


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image