शहर में जरूरतमंद लोगों के रहने खाने के लिए किए जा रहे हैं आवश्यक प्रबंध, निगम आयुक्त श्री राजेंद्र गुप्ता ने संभाला मोर्चा
शहर में जरूरतमंद लोगों के रहने खाने के लिए किए जा रहे हैं आवश्यक प्रबंध, निगम आयुक्त श्री राजेंद्र गुप्ता ने संभाला मोर्चा

TOC NEWS @ www.tocnews.org


जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़  // उत्सव वैश्य : 9827482822 



  • स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी उपलब्ध करवा रही है पका भोजन

  • नगर निगम ने शहर में बंटवाए 12000 पुन: प्रयोज्य मास्क


रायगढ़, कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉक डाउन से उपजे हालातों में कई लोगों के सामने रहने और खाने की समस्या आ रही है। लोगों की इन समस्याओं को दूर करने कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता तथा उनकी टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है।


जो शहर में ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनके रुकने और खाने-पीने के लिए आवश्यक प्रबंध करवा रहे हैं। देशव्यापी लॉक डाउन के चलते वर्तमान में ट्रेनों का परिचालन बंद है जिसके चलते रेलवे स्टेशन में 16 लोग फंसे हुए थे जिनमें से चार दिव्यांग है। उनकी समस्या को देखते हुए सभी लोगों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आश्रय स्थल 'छांव' में ठहराया गया है। साथ ही उनके खाने-पीने का बंदोबस्त किया गया है। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी सुरक्षा मानकों का पालन भी किया जा रहा है।


इसी प्रकार नगर निगम के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की 10 महिला स्व- सहायता समूह की लगभग 300 महिलाओं द्वारा अपने आसपास निवासरत जरूरतमंद निराश्रित, विक्षिप्त तथा कचरा बीनने वाले राशन कार्ड विहीन लोगों तक पका हुआ खाना या राशन की सामग्री उनकी आवश्यकता अनुसार पहुंचा रही हैं। राजस्थान से रायगढ़ शहर में दवा बेचने आए एक परिवार जिनमें 10 से 12 सदस्य हैं, लॉक डाउन के कारण उनके सामने भी खाने का संकट पैदा हो गया था। जिसके समाधान के लिए उस परिवार को भी नगर निगम की ओर से राशन उपलब्ध करवाया गया है।


महिलाओं द्वारा यह कार्य अपने समूह की बचत राशि से माध्यम से किया जा रहा है। शहर के कई समाज सेवी लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं और राशन वितरण व भोजन वितरण के कार्य में सहायता कर रहे हैं शहर के विनोद महमिया प्रतिदिन 25 लोगों के लिए राशन प्रदान करवा रहे हैं। शहर की इन स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लोगों से अपील की है कि वे लोग आगे आकर जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहायता या राशन का दान करें जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहायता की जा सके। यदि कोई व्यक्ति सहायता करना चाहते है तो 7974953454 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image