जरुरतमंदो की मदद के लिये चल रहा कॉम्पटीशन भाजपा मैदान में , 51 परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान की
जरुरतमंदो की मदद के लिये चल रहा कॉम्पटीशन भाजपा मैदान में , 51 परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान की

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567



  • 51 परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान कर की मदद - वार्ड क्रमांक 36

  • हम होंगे कामयाब एक दिन की तर्ज पर कोरोना हारेगा ओर भारत जीतेगा का नारा- शेखावत


नागदा. शहर नागदा मे कोरोना के संक्रमण के चलते पूरे शहर में लॉक डाउन के कारण कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसे देखते हुवे भाजपा जरुरत मंदो की मदद के लिये मैदान मे उतरी हुई है।


नागदा के सभी वार्डो मे जरुरत मंद लोगो तक भाजपा का हर कार्यकर्ता पहुच रहा है इसी कड़ी मे नागदा के दुर्गापुरा क्षेत्र वार्ड क्रमाक 36 मे भाजपा द्वारा 51 परिवारो को उच्च क्वालिटी की खाद्य सामग्री वितरित कर एक छोटी से मदद की गई। यह मदद अपने अपनो के लिये है क्यो की शहर ओर शहर वासी सभी अपने है तो मदद के लिये भी अपने ही आगे आते है। यही सोच के साथ भाजपा मैदान मे जरुरत मंदो की मदद के लिये खड़ी है।


जरूरत मंदों के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी वार्डों में जरूरत मंदों के लिए अपने स्थर पर मदद के लिये हाथ बढ़ाये है। और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की है जिसे देखते हुए समाजसेवी संगठन अन्य राजनीतिक दल भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।


वीडियो ख़बर इनका कहना है :- लाल सिंह राणावत पुर्व विधायक , दिलीप सिंह शेखावत पुर्व विधायक



इसे देख कर ऐसा लगता है जैसे लोगो की मदद का कॉमप्टीशन चल रहा है हर कोई एक दूसरे को देखते हुवे बढ़ चढ़ कर लोगो की मदद के लिये आगे आए है। और कॉम्पटीशन का फायदा नगर के सभी क्षेत्रों मे जरूरत मंदों को भरपूर मिल रहा है.


दुर्गापुरा वार्ड नं 36 में 51 जरूरतमंद परिवारो को चिन्हित कर भाजपा पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, दिलीप सिंह शेखावत, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, सीएम अतुल, छोटे मल्लाह इत्यादी लोगो द्वारा खाद्यान्न सामग्री मे वितरित की गई। साथ ही मित्र देवेन्द्र पांडेय, राजेश साहनी, नगीना लाल, विशाल मल्लाह, विकास, किशोर, नितेश, हितेश मल्लाह सभी का सहयोग रहा। 


Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
आयुक्त जनसंपर्क की नाक के नीचे माध्यम का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला आईटी हेड आत्माराम शर्मा
Image
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भर गया है भ्रष्टाचार का घड़ा, ईडी की चंगुल में आए आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रामगोपाल अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव और सन्नी अग्रवाल
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image