ब्रेकिंग - झुक गई भाजपा सरकार, बिना शर्त रिहा होंगे कांग्रेसी विधायक
ब्रेकिंग - झुक गई भाजपा सरकार, बिना शर्त रिहा होंगे कांग्रेसी विधायक 

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567


उज्जैन। उज्जैन से भोपाल तक की पदयात्रा पर निकले कांग्रेस विधायक महेश परमार और मनोज चालवा सहित 7 कांग्रेस नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जा रहा है।


कल 13 मार्च को वैश्वीक महामारी कोरोना के चलते किसानों और मजदूरों की समस्याओ को लेकर महाकाल शिखर दर्शन कर उज्जैन से भोपाल पद यात्रा कर राज्यपाल को पत्र देने के साथ CM और स्वास्थ्य मंत्री को पिले चावल देकर मालवा का हाल जानने और सुविधा उपलब्ध कराने की बात को लेकर निकले दोनो विधायक महेश परमार और मनोज चावला सहित वीरेंद्र सिंह, निजाम काजी, सोनू शर्मा, अजीत सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन जैल भेज दिया गया था।


सरकार ने टेक दिये गुठने -


पद यात्रा पर नीकले दोनो विधायकों सहित कांग्रेस नेताओ को सरकार के इशारे पर पुलिस ने दबाव के चलते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। देर रात तक स्थानीय प्रशासन ने सरकार के दबाव मे कांग्रेस नेताओं को जेल से रिहा करने को लेकर कई तरह से प्रयास किये , मुचल्के पर भी रिहा करने की तैयारी हुई, पर विधायक महेश परमार व मनोज चावला सहित कांग्रेस नेताओं ने इस तरह की रिहाई को लेकर साफ नाराजगी जताते हुए मना कर दिया। नेताओ का सीधा आरोप प्रशासन पर था की भाजपा सरकार के इशारे पर दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। हमनें कौई जुर्म नही किया है जो हमसे मुचल्का भरवाया जा रहा है ऐसी रिहाई से तो जेल ही अच्छी है।


विधायकों के तल्ख तेवर से सरकार बेकफुट पर-


विधायक महेश परमार और मनोज चावला ने जब मुचल्के पर रिहाई को नाराजगी के साथ ठुकराया तो प्रशासन और शिवराज सरकार दोनो बेकफुट पर खसक गई। विरोध को बड़ता देख बिना शर्त रिहाई की बात को मानना पड़ा।


बिना शर्त रिहाई क्यूँ !-


शहर व जिला कांग्रेस की चेतावनी


दोनो विधायकों सहित कांग्रेस नेताओं की बिना शर्त रिहाई की बात भाजपा सरकार को मानना इस लिये पड़ी क्यूँ की तानाशाही पुर्वक हुई कार्यवाही के चलते पूरी कांग्रेस पार्टी मुखर हो रही थी शहर से लेकर प्रदेश स्थर पर विरोध शुरु हो गया था। आज शहर व जिला कांग्रेस कमेठी ने आपात बैठक बुला कर चरणबद्ध आन्दोलन की चेतावनी दे दी थी।


कांग्रेस पार्षद प्रत्याशीयो की चेतावनी


वही पार्षद बीनू कुशवाह ने कांग्रेस पार्षदो के साथ उज्जैन शहर में 54 वार्डो के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेताओ ने CM शिवराज के पुतले वार्ड स्तर पर जलाने की चेतावनी देकर प्रशासन को मजबूर कर दिया था।


अजा जज विभाग की चेतावनी


कांग्रेस पार्टी के अजा जज विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट ने भी बिना शर्त रिहाई किये जाने की बात रखी थी और cm शिवराज का पुतला दहन की चेतावनी दी थी।


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image