लाॅकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने वाले  1791 प्रकरण में 2161 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही
जबलपुर जिला दण्डा धिकारी भरत यादव

TOC NEWS @ www.tocnews.org


जिला ब्यूरो चीफ जबलपुर // प्रशांत वैश्य : 79990 57770



सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले  7705  व्यक्तियों से 8 लाख 4 हजार 650 रूपये समन शुल्क वसूला गया



जबलपुर. जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर दिनाॅक 21-3-2020 से आज दिनाॅक 9-5-2020 प्रातः 6 बजे तक 1791 प्रकरण में 2161 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270, भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की गयी है ।                   


पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन व मुंह पर मास्क नहीं लगाने तथा मोटर सायकिल में अकेले न चल कर साथ मे बैठाकर चलने वाले के विरूद्ध दिनाॅक 5-5-2020 के सुबह 6 बजे से आज दिनाॅक 9-5-2020 के दोपहर 12 बजे तक  7705 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 8 लाख 4 हजार  650 रूपये का समन शुल्क वसूला गया है।                 


उल्लेखनीय है कि उक्त राशि मौके पर ही प्रथम बार उल्लंघन करने पर 100 रूपये का समन शुल्क एवं द्वितीय बार उल्लंघन करने पर 250 रूपये के समन शुल्क की रसीद देकर मौके पर ही वसूल की गयी है।  


Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image