अग्रवाल द्वारा शासकीय कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लेक्स हटाने हेतु लिखा मुख्यमंत्रीजी को पत्र
अग्रवाल द्वारा शासकीय कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लेक्स हटाने हेतु लिखा मुख्यमंत्रीजी को पत्र

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567


नागदा. भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दिनेश अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर एवं प्रदेश के शासकीय कार्यालयो पर पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लेक्स हटाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, मुख्य सचिव म.प्र, कलेक्टर महोदय, एसडीएम आरपी वर्मा जी एवं नपा सीएमओ सतीश मटसेनिया जी को पत्र लिखकर अवगत कराया है।


अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को हटे लगभग ढाई माह हो चुके है लेकिन पूरे प्रदेश में समस्त शासकीय संस्थाओं पर अभी भी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश एवं योजना संबंधी फ्लेक्स लगे हुए है। कांग्रेस सरकार गिर जाने पर उनकी चलाई गई योजनाएं वर्तमान में स्थगित हो चुकी है। ऐसे में आम जनता इन फ्लेक्सो को देखकर भ्रमित होती है जिस कारण लोग बार बार शासकीय कार्यालयो में पूछताछ कर परेशान होते है। इन फ्लेक्सो में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चित्र भी लगा है।


अग्रवाल ने सभी से पत्र के द्वारा निवेदन किया है कि नागदा नगर एवं पूरे प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लेक्सो को तत्काल हटाकर वर्तमान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराजसिंह जी चैहान की योजनाओं के फ्लेक्स लगवाये जाये। ताकि लोगो को भाजपा की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके एवं वे उसका लाभ उठा सके।


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image