राज्यसभा निर्वाचन : भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी एवं कांग्रेस दिग्विजय सिंह विजयी










राज्यसभा निर्वाचन : भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी एवं कांग्रेस दिग्विजय सिंह विजयी

TOC NEWS @ www.tocnews.org


भोपाल // विनय जी. डेविड 9893221036 




राज्यसभा भारतीय जनता पार्टी के 2 एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1 उम्मीदवार विजयी घोषित



भोपाल, मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए आज यहां भारतीय जनता पार्टी के दो उम्मीदवार श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं श्री सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के उम्मीदवार श्री दिग्विजय सिंह को मतदान के बाद हुई मतदाताओं के प्रथम वरीयता मतों की गणना ने विजय घोषित कर दिया गया।


राज्यसभा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधानसभा के मुख्य सचिव श्री एपी सिंह ने आज मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के दो उम्मीदवारों एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1 उम्मीदवार के निर्वाचित होने की घोषणा की श्री सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री सुमेर सिंह सोलंकी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया वहीं श्री दिग्विजय सिंह तथा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को प्रदान किए गए


मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त हुई तीन स्थानों की पूर्ति के लिए आज यहां 206 विधानसभा सदस्यों ने मतदान किया मतदान के लिए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का समय निर्धारित था जबकि दोपहर लगभग 1:00 बजे तक सभी छह सौ 206 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था


उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 230 है जबकि वर्तमान में मौजूदा संख्या 206 के आधार पर एक सदस्य को निर्वाचित होने के लिए 52 मतों की आवश्यकता थी इस तरह भारतीय जनता पार्टी के 22 बुधवार तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1 उम्मीदवार प्रथम वरीयता के बोर्ड से विजय हुए भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं श्री सुमेर सिंह सोलंकी को प्रथम वरीयता के ग्राम सा 56 एवं 55 मत प्राप्त हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री दिग्विजय सिंह को प्रथम वरीयता के 57 मत प्राप्त हुए वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार फूल सिंह बरैया को 36 मत प्राप्त हुए जबकि दो मत पत्र रद्द हुए है।


राज्यसभा रिज़ल्ट



  • दिग्विजय सिंह 57

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया 56

  • सुमेर सिंह 55

  • फूल सिंह बरैया 36

  • निरस्त मत 2


Popular posts
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
भू माफिया अशोक गोयल 75 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के आरोपी को जेल भेजा, अंचित गोयल फरार
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image