धान की रोपाई तक मनरेगा के कार्य को बंद रखा जाए : सांसद बिसेन
धान की रोपाई तक मनरेगा के कार्य को बंद रखा जाए : सांसद बिसेन

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ बालाघाट // वीरेंद्र श्रीवास 83196 08778



विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप जारी रखने के निर्देश



जिले में चल रहे मनरेगा कार्य को धान के रोपा लगने तक बंद किया जाए, क्योंकि धान की रोपाई करने के लिए किसानों को मजदूरों की आवश्यकता है। किंतु मनरेगा के चालू होने से किसानों के सामने मजदूरों की समस्या खड़ी हो गई है। अगर धान उत्पादक किसानों को समय पर मजदूर नहीं मिले तो उनका उत्पादन प्रभावित होगा।


इस परिस्थिति को देखते हुए धान उत्पादक क्षेत्रों में फिलहाल मनरेगा के कार्य बंद किए जाएं। यह बातें बालाघाट सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने दूरभाष पर जिला कलेक्टर बालाघाट व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट से चर्चा के दौरान कही है। डॉ बिसेन ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि इस समय धान रोपाई का कार्य चल रहा है। इस कार्य को पूर्ण होने में करीब 20-25 दिन लगेंगे।


धान रोपाई के कार्यों में किसानों को मजदूरों की आवश्यकता होती है। किंतु मनरेगा के कार्य चलने के कारण उन्हें मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनकी रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। यदि जिले में कुछ दिनों के लिए मनरेगा कार्य बंद कर दिया जाए तो किसानों को धान रोपाई के लिए मजदूर मिल जाएंगे और उनका उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।


डॉ बिसेन ने जिले के अधिकारियों से कहा कि यद्यपि शासन द्वारा मनरेगा कार्य चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए शासन स्तर पर स्वीकृति ली जाए। उन्होंने कहा कि वे भी इस संबंध में शासन स्तर पर चर्चा करेंगे। डॉ बिसेन ने विद्युत वितरण कंपनी के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें भी निर्देशित किया है कि जब तक धान रोपाई का कार्य चल रहा है।


ऐसे क्षेत्रों में विद्युत की सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को पानी की कमी होने पर वह अपने खेत में सिंचाई के संसाधनों से कमी पूरी कर सके और उनका धान रोपाई का काम समय पर हो जाए।


Popular posts
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झरिया के विरुद्ध न्यायिक जांच की मांग, थाने में बैठाकर समझौता करवाने का आरोप, नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
सत्यकथा : बरसात की वह अंधेरी रात मुझे आज भी याद है....कैसे भुल सकता हूँ उस रात को : मो.रफिक अंसारी
Image
दैनिक वांटेड टाइम्स के संपादक संदीप मानकर को खबर प्रकाशन के मामले के प्रकरण में भोपाल से गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले गई
Image