नगर पालिका ने करवाई मोक्षधाम की सफाई चार घंटे चला नपा का सफाई अभियान
नगर पालिका ने करवाई मोक्षधाम की सफाई चार घंटे चला नपा का सफाई अभियान

 


TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ मुलताई, जिला बैतूल 


मुलताई। नगर के मोक्षधाम में फैली भारी गंदगी और अव्यवस्था को लेकर प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद नगर पालिका द्वारा मोक्षधाम में मंगलवार को सफाई अभियान छेड़ा गया। लगभग चार घंटे तक नपा के कर्मचारियों द्वारा मोक्षधाम में सफाई की गई।


इस दौरान मोक्षधाम में उग आई बड़ी-बड़ी घास को काटा गया। लंबे समय से नगरवासियों द्वारा मोक्षधाम की सफाई की मांग की जा रही थी। दरअसल नगर के मोक्षधाम में साफ-सफाई नही होने से गंदगी का अंबार लग गया था, जिससे अंतिम संस्कार के समय पहुंचे लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ रहा था।


मोक्षधाम में जहां जगह-जगह कीचड़ एवं गंदगी बिखरी पड़ी थी, वहीं बारिश के कारण बड़ी-बड़ी झाडिय़ां उग आई थी। जिससे लोगों को वहां चलने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अंतिम संस्कार के समय जहां शव रखा जाता है उक्त स्थल भी रख रखाव के अभाव में बड़ी घांस उग आई थी। आसपास खेत होने से जहरीले जीवों का भी खतरा बना रहता है।


इस मामले को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशन के बाद मंगलवार को नपा द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया कि नपा के कर्मचारियों ने लगभग चार घंटे तक मोक्षधाम में सफाई की है।  


Popular posts
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image
विवादित तीरंदाजी कोच रिचपाल सिंह सलारिया के आपराधिक प्रकरण में जबलपुर न्यायालय में पेशी, कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी शासकीय नौकरी पर काबिज
Image
राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में अर्जी की दाखिल
Image
क्या राहुल गांधी से डर गई है भाजपा? : मानहानि के मामले में अधिकतम सजा, तुरंत संसद से बर्खास्तगी, आ रही साजिशों की बू
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image